भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा पारंपरिक 67 वीं भव्य शोभायात्रा 8 सितम्बर मंगलवार को
मेरठ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा पारंपरिक 67 वीं भव्य शोभायात्रा 8 सितम्बर मंगलवार को सांय 4:00 बजे श्री वामन भगवान मंदिर प्रांगण सदर गंज बाजार से निकल जा रही है । यह जानकारी संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री व भाजपा नेता तथा मंदिर समिति के अंकित मनू ने दी।
मथुरा की नफीरी
मंदिर समिति के अंकित मनू ने बताया कि जिसमें मेरठ के सुप्रसिद्ध बैंड एवं राया (जिला मथुरा) की नफीरी अपनी प्रस्तुति देंगे साथ ही मनोरम एवं भव्य झांकियां के साथ यह शोभायात्रा निकल जाएगी। शोभयात्रा में नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।


