टिकट के लिए जाने क्या-क्या पड़ता है करना

Shekhar Sharma
3 Min Read

सिवाल खास से टिकट के दावेदारों की कतार में, लखनऊ की मेयर की नेमप्लेट पर बरसाई चप्पल, मेयर ने की थी आपत्तिजनक टिप्पाणी

मेरठ। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करने से पहले अपनी पार्टी के नेता की नजर में ना आने के लिए ना जाने क्या-कया पापड़ बेलने पड़ते हैं, ऐसा ही कुछ सिवालखास विधानसभा से टिकट की कतार में खड़े सपा के एक नेता को करना पड़ रहा है। यह सपा नेता लखनऊ पहुंचा जहां उन्होंने समावाजदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर विवादित टिप्पणी करने वाली लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल का सपा नेताओं ने विरोध किया। मेरठ से सपा नेता गौरव चौधरी ने बुधवार को लखनऊ मेयर के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ महापौर सुषमा खरकवाल के आवास के बाहर लगी उनकी नेम प्लेट पर चप्पलें बरसाईं। सपा नेता ने कहा कि लखनऊ मेयर ने अखिलेश जी की मां के लिए अपशब्द कहे हैं। वो असहनीय हैं। हम ये अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। महापौर के आवास पर बाहर लगी उनकी नेमप्लेट पर चॉक चलाकर उनका नाम काट दिया। नारेबाजी करते हुए उस पर चप्पलें बरसाईं। इसके बाद सपा नेता ने ये पूरा वीडियो भी शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर कुछ भाजपाइयों ने इस मामले को लेकर सपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग सीएम योगी से की है।

आपत्तिजनक थी टिप्पाी

लखनऊ की मेयर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश ने उस महिला का अपमान किया है जिनकी कोख से इन्होंने जन्म लिया है। उस महिला का अपमान किया है जिस बहन की ऊंगली पकड़कर चले हैं, खड़े हुए हैं। उस बेटी का अपमान किया है, जब कभी किसी काम से थक-हारकर आए तो बेटी का चेहरा देखकर थकान चली जाती थी।

अखिलेश ने की थी तीखी प्रतिक्रया व्यक्त

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर कहा है कि अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेयर उनकी दिवंगत मां का नाम लेकर एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। उन्होंने कहा है कि अगर आपके (खर्कवाल) के घर पर कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि उनका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा। यहां बता दें कि परिसीमन बिल को लेकर सुषमा खर्कवाल ने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपनी मां का अपमान किया है।

TAGGED:
Share This Article