
लीला का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त श्रीराम कला केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों की टीम श्री काया कला केन्द्र दिल्ली
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी 2026 की ओर किया जाने वाला श्रीराम लीला के आयोजन का शुभारम्भ 09 अक्तूबर से आशुतोष भगवान शंकर जी की भव्य बारात से होगा से अध्यक्ष पवन गर्ग ने तथा महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया मंचीय लीला का शुभारंभ 10 अक्तूबर से होगा, जिसके निमित्त भूमि पूजन 27- अक्तूबर को दिन रविवार को सम्पन्न हो चुका है। यह जानकारी उन्होंने प्रेस वार्ता में दी। गणेश अग्रवाल ने बताया कि सहर्ष सूचित करना है कि वर्ष 1960 से प्रारम्भ श्री रामलीला को इस वर्ष 2026 में 67 वर्ष पूर्ण हो गये हैं । 9 अक्तूबर को भगवान आशुतोष शंकर जी की भव्य बारात सदर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेंगी जिसमें काली का अखाड़ा, भगवान शंकर का नन्दी पर विराजमान दूल्हे का स्वरूप, तथा विभिन्न प्रदेशों से आये हुए बैण्ड एवं विभिन्न झाँकियाँ आदि आकर्षण का केन्द्र होगी, तथा जगह-जगह बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जायेगा।
भैंसाली अयोध्यापुरी में 10 से मंचीय लीला
प्रेस को जानकारी दी गई कि 10 अक्तूबर से मंचीय लीला अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान कैन्ट पर होगी। 12 को (सीता स्वयंवर) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी व माता जानकी विवाह की लीला का मंचन होगा। कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने बताया 13 को भगवान श्रीराम की भव्य बारात सदर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेंगी । जिसमें काली का नौ फिट का स्वरूप व अखाड़ा, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन दूल्हे के स्वरूप में घोड़ो पर विदेशी विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलो से सजे डोले में चलेंगे, तथा विभिन्न शहरो से आये हुए बैण्ड एवं विभिन्न झाँकियाँ आदि आकर्षण का केन्द्र होगी, तथा जगह-जगह बारात का स्वागत किया जायेगा तथा 14 अक्तूबर से विभिन्न प्रंसगो की मंचीय लीला अयोध्यापुरी भैंसाली मैदान, मेरठ कैन्ट पर होगा। गणेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि 20 अक्तूबर को विजय दशमी का पर्व भव्यता के साथ मानाया जायेंगा।
आकाश में ड्रोन शो व लेजर शो
जिसमें आकाश में ड्रोन शो व लेजर शो के माध्यम से रामायण के प्रसंगो का सजीव चित्रण होगा व आकर्षक डिजिटल व आधुनिक आतिशबाजी होगी, तथा रावण का पुतला 130 फिट का सात घोड़ो के रथ पर सवार, जिसकी आँख से अंगारे निकलते होंगे व कुम्भकरण का पुतला 120 फिट का व मेघनाथ का पुतला 110 फिट का होगा। 21 अक्तूबर को भरत मिलाप व भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ लीला सम्पन्न होगी। लीला का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त श्रीराम कला केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों की टीम श्री काया कला केन्द्र दिल्ली द्वारा लाईट एण्ड साउण्ड के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें टीवी के फिल्मों आदि के कलाकार भी सम्मलित होंगे। ड्रॉन से हनुमान जी व युद्ध करते हुए राक्षसों को आकाश में उड़ते हुए दिखा जायेगा। मंचन को भव्य रूप देने के लिए करीब 150 फिट बाई 45 फिट का मंच तैयार कराया जायेगा। जिसमें करीब 30 फिट ऊँचा अयोध्या रूपी महल लगेगा व उसमें 12×32 फुट एलईडी वॉल मंच के मध्य में 10× 16 फुट की 02 एलईडी वॉल साईडों में लगाई जायेगी जिस पर मंच पर दिखाये जाने वाले दृश्यों के अनुरूप दृश्यों की सजीव पृष्ठभूमि दर्शित होगी।
श्रीराम लीला कमेटी
इस समस्त आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग व कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक डॉ. रामकुमार गुप्ता व डॉ. ब्रजभूषण व डॉ. संजय जैन सीए व विजय दशमी के कार्यक्रम संयोजक अश्वनी गुप्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष अमित अग्रवाल विधायक व वरिष्ठ संरक्षक अनिल जैन व राजीव मित्तल व मुख्य संयोजक विवेक रस्तौगी व वरूण अग्रवाल,नीरज मित्तल, देवेन्द्र गोयल, नीरज राठौर, सूरज गुप्ता एयरटेल व स्वागताध्यक्ष नितिन बालाजी, सुमित गोयल, लेखा परीक्षक गिरीश अरोड़ा सीए, संयोजक दीपक राजपूत, अशोक गुप्ता, राजेश खन्ना सीए, आशीष बंसल, सुरेश लोधी, सुशील अग्रवाल बाबा, मोहनलाल गर्ग, शैंकी गोयल व मीडिया प्रभारी पारस गोयल, संगीता श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता मनु व भरत कंसल आदि का सहयोग मिल रहा है। श्रीराम बारात के मुख्य संयोजक अभय श्रीवास्तव (पटवा जी), श्याम कुमार वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव व उनकी टीम भव्य श्रीराम बारात के आयोजन में आपने दात्यिव का निर्वाहन कर रही है। शिव बारात मुख्य संयोजक सचिन कंसल बालाजी, मनीष जायसवाल, शोभित अग्रवाल, करन गोयल, प्रिंस सोनकर व उनकी टीम व सहयोगी के साथ भव्य शिव बारात के आयोजन के दात्यिव का निर्वाहन कर रहें है । मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु ने बताया कि रामलीला का मंचन देखने आने वालों के बैठने की समुचित व्यवस्था अयोध्यापुरी में की गई है।


