धर्मेंद्र तोमर को मनाने पहुंचे SHO भावनपुर

Shekhar Sharma
2 Min Read

एसएसएपी ऑफिस के घेराव का किया था एलान, शिवसेना कार्यकर्ता को झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप

मेरठ। शिवसेना के प्रदेश महमंत्री धर्मेंद्र तोमर को मनाने के लिए एचएचओ भवनपुर भारी पुलिस बल लेकर छिपीटैंक स्थित शिवसेना के कार्यालय पर आ धमके। वहीं दूसरी ओर एसएसपी ऑफिस के घेराव की सूचना पर शिवसेना कार्यालय से लेकर कमिश्नरी और पुलिस कार्यालय तक भारी पुलिस फोर्स लगा दी गयी।

रेप के मामले में भेजा जेल

पुलिस पर शिवसेना के एक कार्यकर्ता को रेप के झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप है। शिवसेना प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने थानाध्यक्ष भावनपुर से कहा कि आपने मेरे शिव सैनिक शिवम् को झूठे बलात्कार के केस में जेल क्यों भेजा ? जबकि आपके द्वारा जिस दिन और समय की घटना दिखाई गई है उस दिन और उसी समय शिवम् शिवसेना के कलैक्ट्रेट पर हुऐ प्रदर्शन में शामिल था।

एफआर लगाने की बात कही

इस पर थानाध्यक्ष भावनपुर ने कहा कि यदि मुझसे कोई चूक हुई है तो आप मुझे सभी साक्ष्य देदो मैं इस प्रकरण में एफ आर लगाकर इसे समाप्त कर दूंगा लेकिन आप एस एस कार्यालय का घेराव मत करो। इस पर धर्मेन्द्र तोमर ने थानाध्यक्ष भावनपुर को सभी साक्ष्य सौंपकर कप्तान कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, कमल प्रजापति, देवदत्त शास्त्री, कलाकार मुकेश शर्मा, जसवीर सिंह, सोनिया उत्तम, आर पी सिंह, सत्यम, निखिल, रूपचन्द्र, जूली, काजल, संजीव जोगी, सतवीर सिंह, आकाश कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, राहुल, सोनम, बिक्की, सहेन्द्र तोमर, शक्ति सैनी, अमित भारती, यासीन खान, सोनी, प्रिया, आशीष, राम सिंह यादव, मनोज, प्रदीप, हरी तोमर, राजेश तोमर, शोकत सलमानी, शाजिद खान, योगेश कुमार, शारदा, मुजाहिद, नूर मलिक, अहसान कुरेशी, प्रेम शंकर, बोस सिद्धार्थ, फिरोज, फैसल, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article