कलराज मिश्र व असीम अरुण का स्वागत

Shekhar Sharma
1 Min Read

विवि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को पहुंचे थे दोनों नेता

मेरठ। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र और जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण का भाजपाइयों ने गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी में शानदार स्वागत किया। हालांकि इस मौके पर भाजपा के केवल वो नेता पहुंचे थे जिनको कार्यक्रम की जानकारी थी या जिनको दोनों वीवीआईपी के आने की पूर्व सूचना दी गयी थी।

इनमें कैंट विधायक अ मित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, भाजपा नेता नवीन प्रधान, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल खंदक, दीपक शर्मा, नवजीत वशिष्ठ, आदि भी शामिल रहे। भाजपाइयों ने कलराज मिश्र व असीम अरुण को पुष्पगुच्छ के अलावा पटका भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहां मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं से कलराज मिश्र ने संगठन के दूसरे नेताओं की भी कुशल क्षेम की जानकारी ली।

Share This Article