सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों से ग्रहण किया नियुक्ति पत्र, पूरे शहर से मिल रही हैं बधाई
मेरठ। महानगर के सदर तिलक पार्क रहने वाली चेताली कंसल ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है। बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली स्वर्गीय जितेंद्र कंसल की पुत्री चेताली कंसल ने यूपी ट्रिपल एससी की परीक्षा में लेखा परीक्षक ऑडिटर की पोस्ट पर परीक्षा पास की थी। जिनका नियुक्ति पत्र उन्हें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1594 विद्यार्थियों को दिया गया। मेरठ की चैताली कंसल में यह परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया।
मिल रहीं शहर भर से बधाइयां
उनकी इस उपलब्धी पर शहर के तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इनमें पारिवारिक मित्र और रिश्तेदारों के अलावा पूरा सदर क्षेत्र खासतौर से तिलक पार्क के वाशिंदे, पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ता व सबसे खास की बात करें तो गोपाल गोयल का पूरा परिवार गौरव गोयल आदि ने चेताली को बधाई दी है।


