संकट के वक्त अफगान के साथ भारत

Shekhar Sharma
1 Min Read

नई दिल्ली। दोस्त पर संकट आया तो भारत उसके साथ जाकर खड़ा हो गया। उसको मदद भी भेजी है। भले ही दुनिया कुछ भी कहे भारत ने अपने सदियों पुराने दोस्त अफगानिस्तान को मदद भेजी है। हालांकि इस मदद को लेकर पाकिस्तान सरीखे मुल्कों ने नुकताचीनी की है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि संकट के वक्त वह अपने दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ सकता।  विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अफ़ग़ानिस्तान बाढ़ और भूकंप की वजह से मुश्किलों में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि “अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।” “इस कठिन समय में भारत ने मदद के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री भेजी है।” भारत की ओर से भेजी गई मदद में किचन सेट, सफ़ाई का सामान, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं।उन्होंने कहा, “भारत अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय मदद और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आगे भी ऐसा ही करता रहेगा।

Share This Article