ईरान ने यूएस नेवी शिप को खदेड़ा

Shekhar Sharma
3 Min Read

अमेरिका की नाकेबंदी तोड़कर चीनी शिप माल के साथ स्ट्रेट होर्मूज से निकला, बैकफुट पर यूएस

नई दिल्ली। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्डस IRGC ने स्ट्रेट होर्मूज में अमेरिकी नौ सेना के दो युद्धपोतों USS Michael Murphy व USS Frank E petersen को खदेड़ने की बात कही है।  ईरानी नौसेना ने अमेरिकी जहाजों को चेतावनी दी और मिसाइलों से ‘लॉक’ करने के बाद उन्हें क्षेत्र से हटने पर मजबूर किया। ईरानी सेना ने जहाजों को चेतावनी जारी कर क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर किया, जबकि अमेरिकी पक्ष ने इसे अपनी सामान्य गतिविधियां बताया है। हालांकि दुनिया की नेवी इसको अमेरिकन नेवी के पीछे हटना मान रही है।

ईरान के साथ जंग को लेकर बार-बार बैकफुट पर आ रहे अमेरिका को ईरानी बंदरगाहों की नॉकेबंदी के सवाल पर भी बैकफुट पर आना पड़ गया। मंगलवार को माल से लदा एक चीनी शिप अमेरिकन नेवी की नॉकेबदी को तोड़कर स्ट्रेट होर्मूज से होकर गुजरा। इससे भी बड़ी खबर यह है कि मंगवार को ही सोशल मीडिया पर ईरानी के सरकार मीडिया ने एक वीडियो जाारी किया है जिसमें उन्होंने ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहे अमेरिकन नेवी के शिप को हिन्द महासभागर की ओर खदेड़ दिया। इस वीडिया में बैकग्राउंड से आ रही आवाज में अमेरिकन शिप को चेतावनी दी गयी कि यदि ईरानी सीमा में दाखिल हुए तो बारूद से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद अमेरिकन शिप दूसरी ओर मुड़ गया। अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

एक बार फिर बैकफुट पर डोनाल्ड ट्रंप

ईरान से जब से अमेरिका की लड़ाई शुरू हुई है अमेरिका के राष्ट्रपति अनेक बार बैकफुट पर आए हैं। ईरानी बंदरगाहों की नॉकेबंदी के सवाल पर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को बैकफुट पर आते देखा। यह घटना चीनी शिप के गुजरने के दौरान हुई। अमेरिकी नेवी शिव ने चीनी शिप पर किसी प्रकार का हमला नहीं किया जैसे कि पहले एकलान किया गया था कि स्ट्रेट होर्मूज से होकर गुजरने वाले शिप पर हमला किया जाएगा।

बातचीत के टेबल पर आ सकते हैं ईरान व अमरेिका

ईरान के साथ स्थायी युद्ध विराम के सवाल पर भी अमेरिका के रवैये में नरमी आयी है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भी बार-बार कह रहा है कि बातचीत की काेशिशें जारी रखी जाएंगी। नाम न बताने की शर्त पर एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इस्लामाबाद इस प्रक्रिया को जितने भी दौर की आवश्यकता हो, उतने दौर तक सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और साथ ही यह भी कहा कि सभी पक्षों के बीच राजनयिक संपर्क जारी है। इस्लामाबाद में यूएस के मुख्य वार्ताकार उपराष्ट्रपती जेडी वैस ने कभी नहीं कहा कि वार्ता स्थायी रूप से टूट गयी है। वो वार्ता को लेकर उनके बयान सकारात्मक हैं।

TAGGED:
Share This Article