जेईई एडवांस में ऋषभ का परचम

Shekhar Sharma
2 Min Read

विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

मेरठ। जेईई एडवांस 2026 परीक्षा में छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित शहर की अग्रणीय शिक्षण संस्था ऋषभ एकाडेमी के स्टूडेंट ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने जानकारी दी कि ऋषभ के मानित भोला एआईआर-1470, हिमानी सैनी एआईआर-2762 और भानु सिंह राजपूत सिंह राजपूत- एआईआर3755 रेंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, दृढ़ संकल्प एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी सफलता ने उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा सम्पूर्ण ऋषभ एकेडमी परिवार को गौरवान्वित किया है।

समिति का आशीष

मानित भोला, हिमानी नैनी और भानु सिंह राजपूत की इस शानदार सफलता पर ऋषभ एकाडेमी प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द् जैन, सचिव डॉ. संजय कुमार जैन (सी.ए.), कोषाध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य श्री एस. त्यागी तथा उपप्रधानाचार्य श्री पवन कपूर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उनके उ ‘वल भविष्य की कामना की। डा. संजय जैन ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा में स्टूडेंट ने ऋषभ का नाम रौशन किया। उन्होंने बताया कि स्टाफ और ऋषभ के स्टूडेंट दोनों ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस 2026 परीक्षा में मानित भोला, हिमानी सैनी और भानु सिंह राजपूत की सफलता से प्रबंध समिति बहुत खुश है। उन्होंनें कहा कि सभी स्टूडेंट को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article