
विद्युत व्यवस्था का गहनता से लिया जायजा, संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, बेहतर रखरखाव की हिदायत
मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने आज स्थित विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय मेरठ के अन्तर्गत 33/11 केवी उपकेन्द्र इन्चौली एवं मवाना रोड स्थित 33/11 केवी बना उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विद्युत व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मानकों को भी बारीकी से परखा
निरीक्षण के दौरान पावर ट्रांसफार्मर की प्रोटेक्शन प्रणाली को हर हाल मे सुदृढ बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से समय रहते बचा जा सके। उन्होनें 11 केवी एवं 33 केवी वीसीबी (वेक्यूम सर्किट ब्रेकर) की ट्रिपिंग तथा रिले सैटिंग सहित अन्य तकनीकी मानकों को भी बारीकी से परखा। प्रबन्ध निदेशक ने मानसून को देखते हुए विशेष निर्देश दिए कि रिले सैटिंग एवं टेप चेन्जर की सैटिंग की नियमित जॉच सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे आ रहे पेडों, की कटाई-छटाई कराई जाए तथा उपकेन्द्र परिसर व यार्ड की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
लॉग शीट की जॉच
प्रबन्ध निदेशक ने लॉग शीट की जॉच करते हुए, इसे नियमित एवं सही तरीके से भरने के निर्देश दिए जिससे उपकेन्द्रों की कार्यप्रणाली की सटीक जानकारी उपलब्ध रहें। उन्होनें सुरक्षा प्रोटोकॉल का कडाई से पालन सुनिश्चित करनें के भी सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि है अधिकारी / कर्मचारी “उपभोक्ता देवो भवः” की भावना से उपभोक्ताओं से शालीन एवं मधुर भाषा मे संवाद करना सुनिश्चित करें जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर एवं संतोषजनक सेवा प्रदान की जा सके।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, सतीश चन्द अधिशासी अभियन्ता मवाना, एसके श्रीवास्तव उपखण्ड अधिकारी मवाना, अमित त्रिपाठी अवर अभियन्ता इन्चौली, मोहम्मद मोहसीन अवर अभियन्ता बना आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


