सेना भर्ती फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, सेना अग्निवीर भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट होंगे शामिल
मेरठ। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर) के सफल अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की जाएंगी। सेना में अग्निवीरों की भर्ती का रिटिन परीक्षा यानि संयुक्त लिखित परीक्षा पास करने वालों को सेना ने फिजिकल टैस्ट का न्यौता भेजा है। आर्मी रिक्रूटिंग कार्यालय मेरठ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ तय भर्ती रैली स्थल पर पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। सेना अग्निवीर भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग-अलग स्थानों पर होगी। परीक्षा के परिणाम 13 जुलाई-2026 को घोषित किए गए थे।
ये है शेड्यूल
सेना भर्ती फिजिकल टेस्ट पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से सारी डिटेल ऑनलाइन चैक कर सकते हैं। इस टेस्ट में सेना अग्निवीर भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट ही शामिल होंगे। अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ तय भर्ती रैली स्थल पर पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। सेना अग्निवीर भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अलग-अलग स्थानों पर होगी।
13 जुलाई को घोषित हुए थे परीक्षा परिणाम
परीक्षा के परिणाम 13 जुलाई-2026 को घोषित किए गए थे। इन जिलों में होगा फिजिकल टेस्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ समेत 13 जनपदों के अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं और ट्रेडमैन आठवीं अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से 10 सितंबर तक सहारनपुर में जबकि धर्म शिक्षक, शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट व सिपाही फार्मा की भर्ती परीक्षा उत्तराखंड के रानीखेत में 27 से 29 जुलाई तक होगी।
किसकी भर्ती किस स्थान पर
धर्म शिक्षक, शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा की भर्ती 27 से 29 जुलाई-2026 तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत मिलिट्री स्टेशन पर होगी। अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं और ट्रेडमैन आठवीं की भर्ती रैली 17 अगस्त से 10 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होगी। अग्निवीर क्लर्क (एसकेटी) के लिए भर्ती अक्टूबर-2026 में बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर) रुड़की में की जाएगी। अग्निवीर वुमेन मिलिट्री पुलिस (एवी-डब्ल्यूएमपी) के लिए भर्ती रैली जनवरी-2027 में लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
फिजिकली टेस्ट की मुख्य बातें
16 सौ मीटर दौड़ के अधिकतम 60 अंक मिलेंगे। 5 मिनट 30 सेकंड या उससे कम में पूरा करने पर 60 अंक। 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड के बीच पूरे करने पर 48 अंक। 6 से कम पुल-अप्स लगाने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए जाते हैं। 9 फीट की खाई कूदना और जिगजैग बैलेंस टेस्ट पास करना अनिवार्य है (इनके अंक नहीं जुड़ते)। रैली प्रवेश पत्र (Admit Card) और आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड साथ रखें।


