‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से मिले

Shekhar Sharma
2 Min Read

अभियान के 17वें दिन मेरठ में छात्रों का उमड़ा उत्साह, अभियान को मिला व्यापक समर्थन

मेरठ। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के 17वें दिन मेरठ में छात्र-युवाओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल एवं पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान के अंतर्गत देश के 28 शहरों में चल रहे अभियान में मेरठ, छात्रों को व्हाट्सएप समूहों से जोड़ने के मामले में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है। अब तक मेरठ में लगभग 7,000 छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़ा जा चुका है, जबकि करीब 27,000 छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरठ के छात्र-युवाओं के बढ़ते विश्वास और अभियान के प्रति उनके उत्साह का प्रमाण है। अवनीश काजला ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान इन्हीं मुद्दों को संगठित रूप से उठाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ में छात्रों का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि युवा बदलाव की आवाज़ बनना चाहते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इस अभियान से जुड़ने, अपने साथियों को जोड़ने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, रवि कुमार, आयुष जाटव, अहमद, आलम, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article