
लखनऊ आग हादसे के बाद अफसरों की महानगर में सख्ती, होटल और कोचिंग सेंटरों के अलावा नर्सिंगहोम संचालकों पर भी सख्ती, होटल संचालक सराय एक्ट में पंजीकरण को राजी
मेरठ। ताबड़तोड़ छापों के बाद एनएच-५८ हाईवे और इसके आसपास के तमाम होटल संचालक अब सराय एक्ट में अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण कराने के लिए राजी हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने व्यापारी नेता शैंकी वर्मा की मार्फत अपना प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। इस संबंध में एक बैठक शुक्रवार को वेदव्यासपुरी स्थित होटल मीनार में बुलायी गयी। इस बैठक में तमाम होटल संचालक व मालिक भी मौजूद रहे।
होटलों पर कार्रवाई की चेतावनी
दरअसल प्रशासन ने तमाम होटलों जिनको अवैध रूप से संचालित किया जाना माना जा रहा है उन सभी को प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके बाद आज यह बैठक की गयी। इस बैठक में शैंकी वर्मा मौजूद रहे। बैठक का संचालन वेदव्यासपुरी व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। जिला प्रशासन द्वारा पूरे शहर में कोचिंग सेंटर्स पर सील के बाद होटल और जिम पर कारवाही का आदेश एडीएम सिटी बृजेश सिंह द्वारा 29 जून को होटल संचालकों को दिया गया था। ,उसी को लेकर सभी होटल संचालकों ने अब सराय एक्ट में पंजीकरण करने के लिए सहमति जतायी है और सभी मानकों का अनुपालन करने के लिए भी तैयार है। हालांकि शैकी वर्मा ने कहा कि प्रशासन उसमें लगने वाली सात विभागों की एनओसी लेने में होटल संचालकों की सहायता करे और जो रियायत हो सके वो रियायत भी प्रदान करे।
व्यापारियों को आतंकी ना समझें
शैंकी वर्मा ने बताया कि कहा कि यह व्यापारी है आतंकवादी नहीं है प्रशासन व्यापारियों के साथ विनम्रता से पेश आए और संवाद के माध्यम से बैठ कर उन्हें सहूलियत मुहैया कराए। एमडीए की एक अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि कोई सिंघम बन कर जेल में डालने की धमकी देगा तो वे उसके लिए भी तैयार है।अगर यही रवैया हमारे व्यापारियों के साथ रहा तो सम्भन्धित अधिकारी को भी कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस बैठक न मुख्य रूप से व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, श्री मुकेश गुप्ता(संरक्षक), मोहित कराहना, प्रदीप कुमार, प्रवेश यादव, सुभाष मालिक, संदीप कुमार, सोनू गुज्जर, रोहन अरोड़ा के अलावा मेरठव्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा व जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रधान आदि भी मौजूद रहे।


