प्रेस क्लब की मरम्मत काे दिया ज्ञापन

Shekhar Sharma
3 Min Read

संयुक्त प्रेस क्लब के तत्वावधान में बड़ी संख्या में नगरायुक्त से मिले पत्रकार, प्रेस क्लब की बिल्डिंग की समस्याएं बतायीं

मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक बड़ी संख्या में पत्रकार नगरायुक्त सौरभ गंगवार से मिले और मंगलपांडे नगर स्थित प्रेस क्लब की बिल्डिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की। अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी के नेतृत्व में सौरभ गंगवार को एक ज्ञापन संयुक्त प्रेस क्लब की ओर से दिया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेस क्लब के भवन की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त दीवारों, छत एवं अन्य भागों की आवश्यक दीवार बनाई जाए एवं मरम्मत कराई जाए। भवन की पुताई, रंगाई, पेंटिंग एवं समुचित सौंदर्यीकरण कराया जाए। परिसर में नियमित साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । मेरठ प्रेस क्लब परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक विद्युत सुधार कार्य कराए जाएं। साथ ही पत्रकारों एवं आगंतुकों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
परिसर में पौधारोपण एवं हरित विकास कार्य कराकर वातावरण को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाया जाए। भवन एवं परिसर के नियमित रखरखाव हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । मेरठ प्रेस क्लब को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु आवश्यक विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जाए।

लोकतांत्रिक मूल्य होंगे मजबूत

नगरायुक्त को समझाने का प्रयास किया कि यदि प्रेस क्लब की मरम्मत कराय दी गयी तो इससे लोकतंत्र भी मजबूत होगा। उन्हें बताया गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज एवं शासन के मध्य महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण संस्था के भवन का विकास एवं संरक्षण न केवल पत्रकार हित में आवश्यक है, बल्कि यह जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर राजेंद्र चौहान, अतुल माहेश्वरी, धर्मेंद्र तोमर, लियाकत मंसूरी, सुशील गांधी, अशोक टाईगर, रमेश सोनी, एम एच खान, श्रीपाल तवेतिया, अशोक गोस्वामी, सुनील बदली, गौरव पांडे अंकुर आरद्वाज, अन्नू अग्रवाल, शालू शर्मा, जाहिदा खान, वंशिका शर्मा, माही कश्यप एमपी गौतम, मदन गोपाल, राहुल गुप्ता, दिनेश कुमार सिंघल, प्रभात रस्तोगी विभूति रस्तोगी गौरव गोयल, सुनील शर्मा, मुन्ना, आसिफ उफ बॉबी, नदीम, अविनाश सक्सेना, नौशाद आदि भी मौजूद रहे। यह जानकारी अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने दी।

Share This Article