कांवड़ यात्रा मार्ग हादसों में 5 कांवड़ियों की मौत

Shekhar Sharma
7 Min Read

लगातार जारी है कांवड़ यात्रा मार्ग पर हादसे, मेरठ सरीखे शहरों में कांवड़िये कभी पुलिस को पीटते हैं तो लखनऊ में मासूमों को ले जा रही स्कूली वैन पर हमला बोलते हैं, सुभारती के पास भी हादसा दो की मौत

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा धीरे-धीरे अपने पीक पर पहुंच रही है, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान हादसों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके लिए जिम्मेदार वो अफसर है जो कांवड़ यात्रा में इंतजाम देख रहे हैं या खुद कांवड़िया। आज सुबह तीन कांवड़ियों को कैंटर ने रोंद दिया। यह बुरा हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के पास हुआ। तीनों बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। मृतकों की पहचान अलीगढ़ के प्रदीप, राजकुमार और ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई है। ये तीनों कांवड़ियां बाइक से जा रहे थे। बाइक भी पूरी तरह से डेमेज हो गयीं। हाइवे पर सुभारती के पास एक्सीडेंट की जानकारी मिली है। उसमें दो कांवड़ियों की मौत की बात सुनने में आयी है।

यहां भी हादसे में मौत

इसके अलावा फायर ब्रांड हिन्दू नेता सचिन सिरोही ने जानकारी दी कि हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मेरठ-दून हाईवे पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास हुआ, जहां उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक श्रद्धालु ने रात में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अगले दिन सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन व राज्य सरकार से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। एमआईईटी कॉलेज के सामने डस्टर कार की टक्कर से दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कांवड़िया गोपाल पुत्र संजय (20) की मौके पर मौत, साथी अनिल कुमार और गणेश गंभीर घायल हुए, सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल कुमार ने भी दम तोड़ दिया, जबकि गणेश का उपचार जारी है, हादसा बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों के साथ हुआ, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डस्टर कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी

कांवड़ यात्रा में हादसे दर हादसे

मेरठ में एक घटना के बाद कांवड़ियों ने पुलिस वालों को जीप से खींचकर पीटा। बीच-बचाव के दौरान, दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया। लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर जल लेने जा रहे शिवभक्तों की गाड़ी सोमवार सुबह 9 बजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार 4 कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। इसको लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही। मुरादनगर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया। कांवउ़ यात्रा के चलते-जगह-जगह जाम लगा जा रहा है।

यह बोले एसएसपी पांडे

मेरठ में हुई घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर एसएसपी अविनाश पांडे का कहना है कि कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान, हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य घटनाएं

कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसों की बात करें तो गाजियाबाद के मुरादनगर में बीते सोमवार सुबह 6 बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया। इससे पूर्व बीते सोमवार को ही सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर जल लेने जा रहे शिवभक्तों की गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार 4 कांवड़िए बुरी तरह झुलस गए। मंगलवार को लखनऊ में सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। बच्चे डरकर चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटी तो कांवड़िए भी भाग निकले। बताया गया कि वैन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए की भेष में उपद्रवी युवकों ने वैन पर हमला किया। सीसीटीवी में हमलवारों के चेहरे पहलचान में आ रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं। मेरठ में पुलिस वालों को पीटने वाले भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहचाने जा रहे हैं, लेकिन मेरठ की थप्पडबाज पुलिस मामला दर्ज करने के बाद उन्हें अरेस्ट कर सकी या नहीं यह अभी साफ नहीं। जिस कांस्टेबल से अभद्रता की गई है, वह कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी पर था। दूसरे पक्ष का कांवड़िया समझकर यह मारपीट की गई है। इस मामले में दिल्ली की दुग्गल कालोनी निवासी आयुष, सागर और विकास मिश्रा के अलावा जैदपुर दोधपुर सरन बिहार निवासी सोनू और उसके साथी गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कर ली गई है।

Share This Article